BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : जिला प्रशासन ने की विद्यार्थियों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : स्वतंत्रता सेनानी वरदीचंद सालवी हुए.. <<     KHABAR : मनासा में विधायक मारू के आतिथ्‍य में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सांसद सुधीर गुप्ता की अध्‍यक्षता में.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर की टीम रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 कक्षा.. <<     रतलाम के केरवासा में चंदन चोरी की वारदात.. <<     BIG REPORT : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान.. <<     NEWS : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल के 65वें स्थापना दिवस के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उच्च.. <<     KHABAR : तेलघानी बोर्ड ने विधानसभा प्रतिनिधियों.. <<     देवास शहर में एक हृदयविदारक घटना, दो मासूम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 3:57 pm
KHABAR : डॉ गोविंद सिंह बोले- जिले में रेत का अवैध परिवहन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा- माफियाओं को मिल रहा संरक्षण, पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत बताई, पढे़ खबर

Share On:-

भिंड। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं लहार के पूर्व विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने पुलिस और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लहार क्षेत्र समेत संपूर्ण जिले से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। ये रेत को ट्रैक्टर व डंपरों से रात के समय निकाली जा रही है जोकि सीधे यूपी में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि ये सब क्षेत्र में नहीं रुका तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।


डॉ. गोविन्द सिंह ने जारी प्रेसनोट में बताया कि लहार क्षेत्र की गिरवासा और मटियावली खदानों से सैकड़ों ट्रैक्टरों में रेत भरकर खुलेआम बिक्री की जा रही है। एक ट्रैक्टर रेत 12 से 15 हजार रुपए में बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी प्रशासन और पुलिस दोनों को है, लेकिन कार्रवाई की जगह माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि शाम ढलते ही श्यामपुरा और बरहा रोड पर सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत भरकर दौड़ने लगते हैं। रात के समय दर्जनों बड़े डंपर रेत भरकर उत्तरप्रदेश तक पहुंचाए जा रहे हैं। जबकि पूरे भिंड जिले की खदानें डेढ़ साल से बंद हैं और शासन ने किसी को भी रेत खनन की अनुमति नहीं दी है।


डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि इस अवैध कारोबार से शासन को करोड़ों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा है। प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से ही माफिया इतने बेखौफ होकर कारोबार कर रहे हैं।


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और पुलिस ने जल्द अवैध रेत उत्खनन और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी लहार में बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी। डॉ. गोविन्द सिंह का कहना है कि लूटखसोट और अवैध खनन के इस कारोबार को कांग्रेस पार्टी किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE