शाजापुर। सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी ने बलिदान दिवस मनाया। शहर के सभी 56 वार्डों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष नगर के अनुसार यह आयोजन प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर किया गया। कार्यकर्ताओं ने पंडित मुखर्जी के जीवन और विचारों को याद किया। उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद, बूथ अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारी शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।