मंदसौर। शिव शंकर शर्मा शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि शिव शंकर शर्मा शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश हेतु संस्था स्तर की कांउसलिंग (सीएलसी) की आनलाईन रजिस्ट्रेशन आरंभ हो चुके है, इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय में उपस्थित होकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कॉलेज लेवल काउंसलिंग का प्रथम अवसर 2 जुलाई 2025 को समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उनकी दो फोटो प्रतिलिपि, पासपोर्ट साईज फोटो व निर्धारित फीस के साथ महाविद्यालय में दोपहर 01.00 बजे तक उपस्थित होकर मनचाही ब्रांच कम्प्युटर साइंस इंजी., इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड टेलीकम्प्युनिकेशन इंजी., मैकेनिकल इंजी., एवं इलेक्ट्रिकल इंजी. में प्रवेश पा सकते है।