नीमच। सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम धारड़ी में रविवार को 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सिमरन पति शोएब मंसूरी के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सिमरन ने घर की छत पर लगे खूंटे से कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिंगोली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
सोमवार को शव एंबुलेंस के माध्यम से नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।