BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, आरोपियों ने 62.. <<     KHABAR : नाना महाराज जन्मोत्सव पर पार्थिव शिवलिंग.. <<     KHABAR : राजाराम बारोड बने श्रमजीवी पत्रकार संघ.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में ‘युवा गर्जना-2026’ में दिखा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा.. <<     9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 2:13 pm
KHABAR : स्वर्गय सुभाष यादव की 12वी पुण्यतिथी पर, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े  प्रशंसक, समर्थक और कार्यकर्ता, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गय. सुभाष यादव की गुरुवार को 12 वी पुण्यतिथी पर गृहग्राम बोरावां में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्वर्गीय  यादव के सुपुत्रों पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव और मप्र के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद के विधायक सचिन यादव सहित परिवारजनो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्वर्गीय यादव के प्रशंसक भी पहुंचे। यहां निमाड़ी लोकगीत गायक ने शिव गुप्ता ने भक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुती देकर माहौल को धर्ममय बना दिया। उन्होगे भजन में स्व यादव के निमाड़ में हरित क्रांति के साथ शिक्षा के क्षेत्र में किये गए कार्याे का बखान करते हुए गुणगान किया। इस दौरान यादव परिवार ने  पितृ पूजन कर सभी शैक्षणिक संस्थाओं में वृक्षारोपण किया। यादव बन्धुओं ने कहा कि मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव बाबूजी ने अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि बोरावां गांव में शिक्षा का मंदिर स्थापित कर अपनी मातृभूमि के कर्ज को चुकाया है। आज इस शिक्षा के देवालय में हजारों गरीब विद्यार्थी विद्यार्जन कर रहे हैं।  पिताजी  ने सर्वहारा वर्ग के कल्याण और इस धरा के विकास के लिए जीवन पर्यंन्त काम किया है। जब तक मानवता रहेगी स्व. सुभाष यादव को याद किया जाता रहेगा।  स्वर्गीय यादव की पुण्यतिथी पर उनके हजारों समर्थकों, स्नेहियों, प्रशंसकों और कार्यकर्ताओं ने बोरावां पहुॅचकर उन्हें अपनी विनम्र आदरांजलि अर्पित की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE