BREAKING NEWS
NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात प्रतापगढ़ में उमड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और रात का काला.. <<     बुलडोजर एक्शन के बीच बड़ा हादसा, शहडोल में.. <<     माउंट आबू में हिंदू साम्राज्य दिवस पर.. <<     KHABAR : जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा.. <<     खरगोन में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, कीचड़ में.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच को आज मिलेगी विकास की बड़ी सौगात,.. <<     KHABAR : दो बूंद जिंदगी की से शुरू हुआ पल्स पोलियो.. <<     NEWS : मन की बात का सामूहिक श्रवण, विधायक आक्या ने.. <<     NEWS : 151 पौधों के साथ हरित भविष्य का संकल्प,.. <<     छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर ने बच्चों को.. <<     शहडोल में पुलिस का "सेफ क्लिक 2.0" अभियान, एसपी.. <<     KHABAR : सामाजिक समरसता के साथ मनाया सद्गुरु कबीर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को रखनी होगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 8:07 pm
KHABAR : जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, आगामी सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से हर्षाेल्लास के साथ मनाने को लेकर की चर्चा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व एवं अन्य पर्वाे पर की जाने वाले शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान निर्देश दिए कि, विद्युत कनेक्शन के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी न करें। लूज कनेक्शन को एक बार जरूर चेक करे। पुलिस विभाग ताजियों का रूट चेक करे। जुलूस के दौरान समय का विशेष तौर पर ध्यान रखें। कटे फटे तारों का उपयोग न करें। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाएं, फैलाने पर कड़ी कार्यवाही होगी। भ्रामक खबरों की सूचना तुरंत पुलिस को प्रदान करें। 

ध्वनि विस्तारक संयंत्र का प्रयोग न करें-
ध्वनि प्रदूषण पर पूर्ण नियंत्रण रखें, तेज ध्वनि संयंत्र का प्रयोग करने पर सख्त कार्यवाही होगी। ताजियों के जुलूस के दौरान बच्चे एवं महिलाएँ असुविधा न हो इसका ध्यान रखें। मोहर्रम पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएँ यथा साफ-सफाई, पेयजल, आवारा मवेशियों को हटाने की कार्यवाही, मार्ग की बाधा हटाना, जीर्ण-शीर्ण भवनों के संबंध में आवश्यक व्यवस्था, पेचवर्क, फायर फाईटर व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, एम्बुलेंस व्यवस्था, आवश्यक स्थानों पर गोताखोरों की तैनाती, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, बिजली के झूलते तारों को उँचा करना इत्यादि कार्यवाहियां समय पर करे।

नगर पालिका मंदसौर त्योहार के दौरान साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें। स्टेट लाइट को चेक करें। जहां पर लाइट बंद है, उसको तुरंत चालू करें। एमपीईबी विभाग लाइट के खंभे एवं तार को अच्छे से चेक करे, कही झुके हुए ना हो। इसके लिए एक बार फील्ड विजिट करें। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था का रूट प्लान बनाएं तथा लोगों को इसके बारे में बताएं। पीडब्ल्यूडी विभाग बेरीगेट की व्यवस्था करें तथा रास्ते के गड्ढे ठीक करें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि डॉक्टरों की ड्यूटी लगाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE