खरगोन। जी.आर.व्हाय. इंस्टिट्यूट ऑफ फॉर्मेसी, बोरावां की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शुक्रवार को “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के अंतर्गत ग्राम भनगांव में वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण पर केंद्रित विशेष पर्यावरणीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस एक दिवसीय शिविर में संस्था के 50 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता को प्रोत्साहित करना और युवाओं में प्रकृति के प्रति चेतना विकसित करना रहा। इस अवसर पर स्वयंसेवकों और शिक्षकों द्वारा नीम, पीपल, आम, गुलमोहर सहित 60 छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों ने गड्ढों की खुदाई, पौधों की सिंचाई एवं संरक्षण में सक्रियता से भाग लेते हुए अनुकरणीय कार्य किया।
बोरावां के फार्मेसी छात्रों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में दिखाया समर्पण, जल संरक्षण में भी निभाई भूमिका।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री अरुण यादव ने संदेश में कहा- “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण की रक्षा करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एनएसएस इकाई द्वारा किया गया यह कार्य निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादायक है। मैं सभी स्वयंसेवकों और फॉर्मेसी संस्थान को बधाई देता हूं साथ ही आशा करता हूं कि इस प्रकार के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।