भोपाल/इंदौर। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार और मजबूती के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर 12 जुलाई (शनिवार) से तीन दिवसीय दौरे पर इंदौर आ रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि तोमर तीन दिन तक उज्जैन और इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
12 जुलाई को इंदौर जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात, 13 जुलाई को नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर मालवा, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा व बुरहानपुर जिलों के पदाधिकारियों से संवाद, 14 जुलाई को इंदौर, उज्जैन, देवास और धार जिलों के पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा।
प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय एवं संगठन मंत्री युवराज सिंह ने सभी संबंधित जिलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित दिनांक को अनिवार्य रूप से संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएं।