नीमच। मोहर्रम पर 10 तारीख को निकलने वाले ताज़िये के जलसे में हर साल की तरह इस साल भी शैख़ अब्बासी समाज द्वारा नीमच शहर के अखाड़े के उस्तादों समाजसेवी लोगो का सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी के सदर सलीम खान का भी फूलमाला पहनाकर साफा बाँधकर इस्तकबाल क्या गया। आपके द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं वो काबिले तारीफ़ हैं। आपके द्वारा सवा महीने का खाना यानी मृत्यु भोज अपने समाज में बंद कराया। वो पूरी मुस्लिम समाज के लिए एक पैग़ाम दिया है। मुस्लिम समाज की दूसरी बिरादरी भी इस पैगाम पर अमल करने की कोशिश कर रही हैं। आपके द्वारा इंतकाल होने पर मरहूम के घर पर बैठने जाना ओर पैग़ाम देना कि मृत्युभोज नहीँ करना हैं। आपके पेगाम से प्रभावित होकर लोग इस काम को नही कर रहे हैं।समाज में फैली हुई बुराई को दूर करने के लिए आपको सम्मनित किया जाता है।इस अवस्रर पर शैख़ अब्बासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल करीम रहीस भाई सलीम टैलर मास्टर काजी सरकार हज टूर के संचालक हाजी मुबारक हुसैन हाजी साबिर मसुदी आदि मोजुद थे।