BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 8:22 pm
KHABAR : शासकीय हाई स्कूल घसुण्डी जागीर में निशुल्क साइकिल वितरण, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विद्यार्थियों को बांटी खुशियां, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। नीमच विधानसभा के अंतिम छोर पर स्थित वनांचल (मीणांचल) क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल घसुण्डी जागीर में शुक्रवार को विधायक दिलीप सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में कक्षा 9वीं के 44 बालक-बालिकाओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने कहा कि वर्ष 2003 से पूर्व कांग्रेस शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था जर्जर थी, न भवन थे, न सुविधाएं। बच्चों को टाट-पट्टी तक समय पर नहीं मिलती थी और रात के अंधेरे में पढ़ाई करनी पड़ती थी। आज भाजपा शासनकाल में स्कूलों के पक्के भवन, योग्य शिक्षक, ड्रेस, किताबें, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, लैपटॉप और स्कूटी जैसी योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि मीणांचल क्षेत्र में सड़कों, पुलियों, बिजली ग्रिड और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विकास हो रहा है और आगे भी जनहित के कार्य जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने कहा कि पहले बच्चों को दूर पैदल जाना पड़ता था, आज सरकार साइकिलें देकर स्कूल पहुंचना आसान बना रही है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि साइकिल का सदुपयोग कर खूब पढ़ाई करें और माता-पिता का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर सरपंच अंबालाल रावत, पूर्व जनपद सदस्य डॉ. नंदकिशोर गुर्जर, युवा नेता मनोहर रावत, रजनीश शर्मा, शिशुपाल सिंह शक्तावत, रामलाल मीणा, स्कूल प्राचार्य कल्पना शर्मा, स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता मनोहर रावत ने किया एवं आभार प्राचार्य कल्पना शर्मा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE