खरगोन। मेनगांव में एक खेत में कम्पोस्ट जैविक खाद को लेकर एसडीएम बीएस कलेश की अगुवाई में कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही की है। कृषि विभाग ने करीब 650 कम्पोस्ट खाद के बैग जप्त किये है। बिना अनुमति की कंपोस्ट खाद की पेकिंग की जा रही थी। मौके पर एसडीएम की मौजूदगी में कृषि विभाग की टीम पंचनामा बनाकर जब्त खाद को सहकारी समिति के सुपुर्द किया जा रहा है। बताया जा रहा है की रिसर्च के नाम पर बिना अनुमति के खाद का निर्माण कर बकायदा 500 रूपये कीमत तक बोरी पर लिखी गई है। वरिष्ठ विकासखण्ड कृषि अधिकारी गिरीधारी लाल भंवर ने बताया की बिना अनुमति के जैविक के नाम कम्पोस्ट खाद का निर्माण हो रहा था। 650 बोरी खाद मौके से जप्त किया गया है। जॉच के बाद वरिष्ठ अधिकारी कार्यवाही करेंगे।
मेनगांव थाना क्षेत्र में मेनगांव विद्युत ग्रीड के पीछे खेत में एसडीएम के साथ प्रशासन की टीम ने छापा मारा है। जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर मेनगांव में खेत में नकली खाद की आशंका में एसडीएम वी कृषि विभाग की टीम की कार्यवाही की है। मुंबई की एबीसी नामक कंपनी का खाद है। लकड़ी और मक्का जलाकर खाद बनाया जा रहा था। बिना अनुमति के खाद बनाई जा रही हैं। मौके पर मैनेजर रोहित मालवीया बिस्टान भी मौजूद थे। प्रशासन की टीम पूछताछ कर रही है।