शिवपुरी। मध्यप्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ ने आज अपनी विाभिन्न मांगो को लेकर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बहनें 1975 से महिला बाल विकास विभाग में अपनी निरंतर सेवाएं दे रहे हैं और मात्र मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने ,कुपोषण दूर करने, महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने, बच्चों को अनोपचारिक शिक्षा प्रदान करने जैसा कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा महिला बाल विकास विभाग और अन्य विभागों के वह सभी कार्य भी हमसे करायें जा रहे है। वहीं नये नये ऐप बना कर हमारे ऊपर विभागीय निगरानी का भी कार्य किया जा रहा है। बढ़ते ऑनलाइन कार्य के कारण क्षेत्र में कार्य की गुणवत्ता सुधारने के बजाय और बिगड़ रही है। हमारे द्वारा कार्य तो दोगुना किया जा रहा है पर टेक्नोलॉजी के सही उपयोग न होने के कारण हमारी प्रस्तुति दिन व दिन खराब हो रही है इसी को देखते हुए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को नियमितीकरण, एक न्यूनतम पेंशन की सुविधा और ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता जोकि कम से कम 10 वर्ष का अनुभव रखती है और पर्यवेक्षक हेतु सभी अहर्ताएं पूर्ण करती है उनको आयु सीमा का बंधन हटाते हुये पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति दी जाये आदि को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया।