BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 4:09 pm
KHABAR : एमपी के बड़वानी में पहला देहदान, प्रेमा देवी का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को समर्पित, सीएम की घोषणा पर हुआ अमल, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पढे़ खबर

Share On:-

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी में सोमवार को पहली बार नेत्रदान के साथ देहदान का अनूठा उदाहरण सामने आया। 88 वर्षीय प्रेमा देवी सिंघल का रविवार रात 8.40 बजे निधन हुआ। परिजनों ने पहले नेत्रदान कराया और फिर मुस्कान ग्रुप परमार्थिक ट्रस्ट को देहदान कर दी। मधुबन कॉलोनी स्थित उनके निवास पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। प्रेमा देवी पिछले पांच वर्षों से अपनी बेटी और दामाद जगदीश गुप्ता के साथ बड़वानी में रह रही थीं।


देहदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर की घोषणा
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 1 जुलाई से देहदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर देने की घोषणा की थी। हालांकि, एसपी जगदीश डावर को इस आदेश की जानकारी नहीं थी। समाजसेवी अजीत जैन ने एसपी को मुख्यमंत्री के आदेश की प्रति दिखाने के बाद ही पुलिस जवान पहुंचे। कार्यक्रम में कुछ खामियां भी रही।


डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची एंबुलेंस
मुस्कान ग्रुप की एंबुलेंस निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इस दौरान कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था। समाजसेवी अजीत जैन ने बताया कि देहदान प्रपत्र पर पति-पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन या पुत्र-पुत्री के हस्ताक्षर होने पर ही स्वीकार किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE