दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह में कांग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक दांगी बगदा के द्वारा सावन माह में शुरू किया गया हर - हर महादेव,घर-घर महादेव कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई 2025 सोमवार को शहर की कुलदेवी बड़ी माता विजय काली मंदिर पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया गया।पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चला।आयोजन के तहत महिलाओं ने पवित्र मिट्टी से शिवलिंग निर्माण कर विधि- विधान के साथ पूजन कर आरती की व प्रसाद वितरण किया। शिवलिंग निर्माण के दौरान महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया।इस दौरान कार्यक्रम आयोजक अशोक दांगी बगदा ने कहा कि दतिया की खुशहाली एवं अमन चेन को लेकर धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों के अंदर धर्म के प्रति आस्था जाग्रत होती है एवं परिवार के छोटे-छोटे बच्चों धार्मिक आयोजनों का ज्ञान भी होता है।