मनासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत को स्वच्छता रथ उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में जब स्वच्छता रथ भाटखेड़ी ग्राम पंचायत पहुँचा, तो पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से रथ की आरती उतारी और ढोल-ढमाकों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान गांव में स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश भी फैलाया गया।
गांववासियों की सहभागिता यह सिद्ध करती है कि स्वच्छता अब केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह गांव-गांव की जनभावना बन चुकी है। भाटखेड़ी पंचायत के सरपंच मनोज पुरोहित और समस्त ग्रामवासियों को इस प्रेरणादायक आयोजन के लिए बधाई दी गई है। अन्य ग्राम पंचायतों से भी इसी प्रकार की प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया है। मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श स्थापित कर रहा है।