नीमच। शासन की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत बरखेड़ी पानेरी के EPES MS स्कूल में छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा करना कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य एवं महिला बाल विकास समिति अध्यक्ष रतनलाल मालवत, भादवा माता मंडल उपाध्यक्ष मोहन नागदा, ग्राम पंचायत सरपंच देवकिशन शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर रतनलाल मलावत ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा साइकिल को सावधानी पूर्वक चलाने तथा स्कूल के नियत समय पहुंचने हेतु साइकिल के महत्व के बारे में बताया। मंडल उपाध्यक्ष मोहन नागदा नेभी इस अवसर पर बच्चों को पढ़ाई में अच्छी मेहनत करने तथा आने वाले समय में साइकिल के साथ-साथ 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर स्कूटी एवं लैपटॉप के बारे में भी बताया। छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलने पर उनके चेहरे खिलखिला उठे। कार्यक्रम ग्राम पंचायत सचिव, सहसचिव, गणमान्य नागरिक एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सुभाष तुगनावत ने किया।