BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 5:14 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस और लग्जरी कार में तस्करी, जब पारसोली थाना पुलिस ने घेराबंदी कर रोका वाहन तो हुआ खुलासा, एक आरोपी चढ़ा हत्थे, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहा था, रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने लग्जरी कार में चंदन की लकडी भरकर तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर 265 किलोग्राम चंदन की लकडी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की धरपकड़ व निगरानी हेतु दिए गए निर्देशो के अनुसरण में एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली शिवराज राव व जाप्ता हैड कानि. चांदमल , कानि मनोज, जितेन्द्र, रतनसिंह, शीशराम, प्रितम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारसोली के सामने आकस्मिक नाकाबंदी आयोजित की गई। नाकाबंदी के दौरान चितौडगढ की तरफ से एक कार मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीडीआई आई जिसको रुकवाकर चौक किया तो कार में पीछे की सीट पर व डिक्की में चंदन वृक्ष की लकडियों के 32 टूकडे भरे हुए पाये गए जिनका वजन किया गया तो कुल वजन 265 किलोग्राम हुआ। उक्त अवैध चंदन की लकड़ियों व कार को जब्त कर आरोपी भीलवाड़ा जिले के बडलियास थानांतर्गत आमा निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद मुराद पुत्र सुल्तान खां मेव को गिरफतार किया गया। चंदन वृक्ष की लकडी आरोपी कहां से लेकर आया और कहां लेकर जा रहा था इस संबंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE