छतरपुर। जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ढड़ारी गाँव से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अपनी नाबालिग बेटी के एक युवक के साथ भाग जाने से आहत माता-पिता ने उसे मृत मानकर सड़क किनारे उसका पिंडदान कर दिया। इस दौरान बेटी के पिता ने अपना मुंडन भी करवा लिया। यह मार्मिक दृश्य देखकर हाईवे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई सकते में आ गया। पुलिस का हस्तक्षेप और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए नाबालिग लड़की के माता-पिता को समझाया और उन्हें थाने ले गए। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि लड़की और आरोपी लक्ष्मण साहू की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही दोनों का पता लगाकर लड़की को सकुशल वापस लाएंगे और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।