BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 6:59 pm
NEWS : डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत 20 लाख रुपए तक ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत जिले के पात्र आवेदक 20 लाख रुपए तक के ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, चित्तौड़गढ़ के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत वाणिज्यिक वाहन जैसे ई-वाहन, टैक्सी, ट्रैवलर, लोडिंग टेंपो, मिनी ट्रक आदि की खरीद के लिए तथा व्यापार, सेवा एवं विनिर्माण से जुड़ी गतिविधियों जैसे कि किराना स्टोर, रेडीमेड गारमेंट शॉप, बिल्डिंग मैटेरियल शॉप आदि के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को प्रोजेक्ट लागत का 25 प्रतिशत तक मार्जिन मनी सब्सिडी एवं 9 प्रतिशत तक का ब्याज अनुदान राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
इस योजना का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से एसएसओ आईडी के जरिए किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों में जाति प्रमाण पत्र, जन आधार कार्ड, और प्रस्तावित प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट शामिल है। आवेदन ई-मित्र केंद्र के माध्यम से अथवा स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर किया जा सकता है।
इच्छुक पात्र आवेदक अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, चित्तौड़गढ़ में संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE