BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 7:36 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कार्याे की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- एक बगिया मॉ के नाम के तहत अच्‍छे किस्‍म के पौधो का रोपण करवाया जाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्‍वीकृत, संचालित निर्माण कार्याे की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा की और सभी निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, जनपद सीईओ आरीफ खान, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी बी.एल. कतिजा सहित उपयंत्री, सहायक यंत्री व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने एक बगिया मॉं के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए, कि पौधारोपण के लिए अच्‍छी किस्‍म के फलदार पौधे उपलब्‍ध करवाए जाए। कलस्‍टर में पौधो का रोपण करवाए। उन्‍होने लक्ष्‍य अनुरूप पौधो का रोपण करवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में पंचायतों के माध्‍यम से निर्माणाधीन कार्याे की प्रगति की समीक्षा में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि आगामी एक माह में 2000 निर्माण कार्याे को कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने वर्ष 2021-22 के अधूरे निर्माण कार्याे को यथा स्थिति में बंद करवाने तथा शेष निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करवाने और उनका कार्य पूर्णतारू प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत आवासों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि आगामी एक माह में 1800 आवास निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाए। राशि जारी करने के बावजूद जिन हितग्राहियों द्वारा आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ व पूर्ण नहीं किया जा रहा है। उन्‍हें कारण बताओं नोटिस जारी कर, कार्य पूर्ण करवाएं।
बैठक में कलेक्‍टर ने कौशल उन्‍नयन प्रशिक्षण बढ़ाने और अधिकाधिक युवाओं के लिए स्‍वरोजगार प्रशिक्षण के लिए विभिन्‍न ट्रेडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए। उन्‍होने पंख अभियान के तहत बांछड़ा समुदाय के अधिकाधिक युवाओं, महिलाओं को स्‍व सहायता समूह से जोड़ने, उन्‍हें बैंक सखी बनानेऔर स्‍वरोजगार से जोड़ने हेतु आर्थिक सहायता उपलब्‍ध करवाने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE