तराना। सावन मास के पंचम दिवस में लगातार चौथे वर्ष में एक शिवलिंग रोज संकल्प के अंतर्गत मंडली द्वारा तराना के फारेस्ट विभाग में स्थित भगवान शिव के निराकार और सरकार रूप का अभिषेक पूजन का विश्व के कल्याण की और तराना नगर के शांति और समृद्धि की कामना सभी भक्तो द्वारा की गईं। वही फारेस्ट विभाग के अधिकारी संदीप प्रजापति द्वारा सभी शिव भक्तो को प्रसाद स्वरूप पौधा भेट किया। जिसमे शमी एवं बिल पत्र के पौधे दिए गए वहीं अभिषेक मंडली के प्रमुख पंडित राजेश शर्मा द्वारा जानकारी देते बताया गया की श्रावण के महीने में भगवान शंकर की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इस दौरान पूजन की शुरुआत महादेव के अभिषेक के साथ की जाती है। अभिषेक में महादेव को जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल, गन्ना रस आदि से स्नान कराया जाता है। अभिषेक के बाद बेलपत्र, समीपत्र, दूब, कुशा, कमल, नीलकमल, ऑक मदार, जंवाफूल कनेर, राई फूल आदि से शिवजी को प्रसन्न किया जाता है। इसके साथ की भोग के रूप में धतूरा, भाँग और श्रीफल महादेव को चढ़ाया जाता है और हमारी मंडली नित्य प्रतिदिन तराना नगर में जितने भी शिवालय है वहां जाकर पुरे श्रावण मास में अभिषेक पूजन किया जाता है।