मनासा। सेवा भारती मनासा द्वारा संचालित लोकमाता अहिल्या बाई कौशल विकास केंद्र पर दिनांक 12 जुलाई, शनिवार को प्रारंभिक दो बैचों की शिक्षार्थियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई, जिसके पश्चात वरिष्ठ प्रचारक एवं सामाजिक समरसता प्रांत सह संयोजक धर्मेंद्र मौर्य ने अपने विचार साझा कर उपस्थितजन को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र पाटीदार (चिकित्सक, ग्लोबल हॉस्पिटल) ने भी अपने उद्बोधन में आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, केंद्र की संचालन टोली, प्रशिक्षकगण एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।