छतरपुर। विगत बीस वर्षों के बाद छतरपुर जिले में अच्छी वर्षा के चलते रियासत कालीन तालाबों में फुल टेंक लेवल जल भराव हुआ है जिस को लेकर तालाब के आसपास निवासरत लोगों के घरों में पानी भरने की खबरे सामने आ रही है वहीं दूसरी ओर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा साजिशन तालाबों के ओने खोलने का प्रयास किया जा रहा है वहीं तालाब बचाओ संघर्ष समिति ने भी कडी नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं पूरे मामले में सीएमओ माधुरी शर्मा का कहना है कि इस संबंध में प्रताप सागर तालाब का निरीक्षण कराया गया है और कार्य को रोका गया है जब तक वाटर लेवल पूरा नहीं होता तब तक ओने नहीं खोलें जाएंगे और नगरपालिका की टीम सतत् निगरानी करती रहेंगी, अब देखना होगा कि खबर कि खबर दिखाए जाने के बाद तालाबों का ओना खोलने वालों पर नगरीय प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।