शामगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक नशे से दूरी जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह जीआरपी शामगढ़ द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जीआरपी स्टाफ ने यात्रियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने की अपील की। यात्रियों को बताया गया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि समाज और परिवार पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है।
इस जनजागरूकता अभियान में जीआरपी के साथ आरपीएफ पुलिस अधिकारी एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे। स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों ने भी इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।