बुरहानपुर। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्षद दल ने मंगलवार को बंद का एलान किया है। स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिजली बिल, शहर की खराब सड़कें और दूषित पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
सोमवार शाम को कांग्रेस नेताओं ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मंडी क्षेत्र, गांधी चौक, कमल तिराहा, फूल चौराहा और उपनगर लालबाग में व्यापारियों से बंद में सहयोग की अपील की।
हाथ ठेला दुकानदारों पर हो रही कार्रवाई का भी विरोध
कांग्रेस शहर अध्यक्ष रिंकू टाक और पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण के नाम पर हाथ ठेला दुकानदारों पर की जा रही कार्रवाई का भी विरोध किया जा रहा है।
इस अभियान में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इनमें मोहम्मद हफीज, इस्माइल अंसारी, अकिल औलिया, उबैद शेख, फहीम हाशमी, दिनेश शर्मा, पार्षद जहीर अब्बास, शाहिद बंदा, यादव सोनोने, हेमंत पाटील, सचिन व्यास, शेख रुस्तम, आशीष भगत, निखिल खंडेलवाल, कैलाश पाटिल और जाकिर अंसारी प्रमुख हैं।