माउंट आबू। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू को हरा भरा रखने के लिए सीआरपीएफ और आंतरिक सुरक्षा अकादमी माउंट आबू सहित जैन परिवार के संयुक्त तत्वाधान में माउंट आबू के शंकर मठ के निकट और चारों ओर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक दर्शन सिंह गोला द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधांशु सिंह और शिवकुमार सिंह सहित पर्यावरण विद् डॉक्टर अरुण शर्मा समाजसेवी सुधीर जैन शैलेश जैन और उनके परिवार सहित गण मान्य लोग उपस्थित रहे।