BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 12:53 pm
BIG NEWS : विधानसभा मानसून सत्र में होगी सियासी तकरार, पीसी शर्मा बोले- घोटालों को लेकर सरकार से पूछेंगे सवाल, बीजेपी ने कहा- प्रदेश की तरक्की में कांग्रेस बाधा साबित, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज जमकर सियासी तकरार होगी। विधानसभा में विपक्ष भर्ती परीक्षा गड़बड़ियों के मामलों को मुद्दा बनाएगा। मामले को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। कहा- विधानसभा में सरकार को हमारे सवालों का जवाब देना होगा। सरकार नहीं प्रदेश में बड़ा खेल चल रहा। वहीं कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है।


सदन में गूंजेगा भर्ती में गड़बड़ी का मामला
भर्ती परीक्षाओं में घोटाले हो रहे। घोटालों को लेकर सरकार से पूरी ताकत के साथ सवाल पूछेंगे। पटवारी से लेकर शिक्षकों की भर्ती हो या नर्सिंग घोटाला, आरक्षक भर्ती से लेकर इंस्पेक्टर भर्ती में घोटाला। प्रदेश को लूटने पर सरकार आमादा है। आरक्षण से लेकर व्यापमं से जो घोटाला शुरू हुआ है। नर्सिंग व व्यापमं घोटाला हो इंस्पेक्टर की भर्ती के मामले को पूरी जोर-जोर से उठाएंगे। प्रमोशन में रिजर्वेशन मामले को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- सरकार नहीं चाहती प्रमोशन में आरक्षण मिले। मामले में देरी सरकार की साजिश है।


सरकार बताए विदेश यात्रा में कितना निवेश आया
सरकार कहती कुछ और करती कुछ और है। सीएम डॉ मोहनन यादव के विदेश यात्रा को लेकर भी निशाना साधा है। कहा- विदेश यात्रा करें लेकिन बताएं कितना हुआ खर्च और कितना निवेश आया है। सीएम दुबई से स्पेन जाएंगे। निवेश के नाम पर यात्रा हो रही है। यात्राओं से कांग्रेस को दिक्कत नहीं है। सरकार बताए कितना हुआ खर्च और कितना आया निवेश। विधानसभा में सरकार रिपोर्ट पेश करें।


कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार
मामले को लेकर बीजेपी विधायक भगवान दास सबनानी का बयान सामने आया है। सबानानी ने कहा- कमलनाथ सरकार ने मामले को बिगड़ा है। बीजेपी सरकार मामले पर पूरी ताकत से लगी है। सरकार चाहती है कि आरक्षित वर्ग को लाभ मिले। कांग्रेस ने कभी काम अच्छे नहीं किए। न्यायालय का निर्णय स्वीकार्य होगा। हरदा मामले पर कहा- कांग्रेस जाति, वर्ग संघर्ष की राजनीति करती है। मध्यप्रदेश शांति का टापू है, घटना दुर्घटना हुई है, कानून के हिसाब से कार्रवाई भी कर रहे हैं।


कांग्रेस में योग्यता नहीं चाटुकारिता पर विचार
कांग्रेस और दिग्विजय सिंह आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। भाइयों के बीच का विवाद है, निराकरण भी होगा, इस पर राजनीति नहीं करना चाहिए। बीजेपी विधायक सबनानी ने कहा- कांग्रेस की दशा नेता आधारित है, समूह, गुट और खेमें में बंटी है। कांग्रेस में कोटा सिस्टम चलता है। वहां योग्यता नहीं चाटुकारिता पर विचार होता है। जिनके पास न नीति हो, न नियत हो, वो क्या निष्पक्षता की बात करेंगे।


प्रदेश की तरक्की में कांग्रेस बाधित
प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं है। तरक्की से कांग्रेस को दिक्कत क्यों। सीएम डॉ यादव लगातार निवेश के लिए काम कर रहे है। प्रदेश, देश समेत विदेश में भी निवेश के लिए पहल कर रहे है। हर संभावनाओं पर मंथन हो रहा है। अपार सफलता भी मिल रही। कांग्रेस प्रदेश की तरक्की में हमेशा बाधा साबित हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE