BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 12:56 pm
KHABAR : मनासा थाना परिसर में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन, विधायक मारू ने की युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। मनासा थाना परिसर में जिला पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने शिविर में सहभागिता करते हुए उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया।
अपने संबोधन में विधायक मारू ने कहा कि “नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए अत्यंत हानिकारक है। यह एक ऐसा धीमा जहर है, जो जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है। इससे दूर रहकर ही हम एक स्वस्थ, सकारात्मक और समर्पित जीवन जी सकते हैं।”
विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं को नशे से दूर रखें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रगति में बाधा बनता है।
शिविर में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं, बच्चों सहित थाना स्टाफ व प्रशासनिक अधिकारीगण की उपस्थिति रही। सभी ने सामूहिक रूप से “नशा मुक्त समाज” के निर्माण का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE