नीमच। जिले के कुकड़ेश्वर थाना अंतर्गत गांव हनुमंतिया निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति की पिछले दिनों हुए एक्सीडेंट के चलते बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम वर्दीचंद पिता रामसिंह जाति मीणा है। वर्दी चंद पिछले दिनों मंदसौर के पास नया खेड़ा के यहां सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। इसके बाद उसका इलाज उदयपुर चला। उदयपुर से वर्दीचंद को नीमच के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज सुबह नीमच के जिला अस्पताल में वर्दीचंद के शव का शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।