मुरैना। महापौर शारदा सोलंकी ने आज एक बार फिर वार्ड नंबर 23 स्थित हनुमान चौराहे पर पहुंचीं। उन्होंने इलाके की नाले-नालियों की सफाई का जायज़ा लिया और मौके पर खड़े होकर स्वयं निगरानी में सफाई कराई।
इस दौरान महापौर ने देखा कि कई स्थानों पर नालियों के ऊपर अवैध रूप से तख्ते रखे गए थे, जिन्हें उन्होंने तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। क्षेत्र में साफ-सफाई की खराब स्थिति देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई वही नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी निर्देश दिए की लगातार शहर में हो रही गंदगी को तुरंत सफाई कराया वही महापौर शारदा सोलंकी ने बताया शहर में लगातार बारिश होने के कारण शहर की नालियां चौक हो गई जिसके कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर जाता है जिसके कारण लोगों बहुत परेशानियां हो रही है इसलिए आज मेरे द्वारा वार्ड 23 मे निरीक्षण किया गया जब मैंने वहां देखा कई नालियां कई दिनों बंद जिसको लेकर मैंने वार्ड 23 के सफाई कर्मचारियों को डांटा और कहा मुझे तत्काल पूरा वार्ड साफ और स्वच्छ चाहिए नहीं तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी आपको बता दें मुरैना में लगातार बारिश के मौसम होने के करण शहर में हो रही परेशानियों को देखते हुए महापौर पर लगातार निरीक्षण कर रही है मगर मुरैना नगर निगम के कमिश्नर शहर की किसी भी जगह का अभी तक कोई निरीक्षण नहीं किया है ना तो शहर में निकलते हैं ना शहर की सफाई पर ध्यान दे रहे हैं जिसके कारण शहर में अपार गंदगी का ढेर लगा है और लोगों को परेशानी हो रही है मगर मुरैना नगर निगम कमिश्नर अभी तक शहर में कोई निरीक्षण नहीं किया है।