BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 2:09 pm
KHABAR : शिवाजी ग्राउंड में धार्मिक आयोजन का शुल्क लिए जाने का विरोध, कांग्रेस, समेत हिन्दू संगठनों ने कैंट बोर्ड का किया घेराव, विधायक बोले- लिखित में मिल चुका आदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर शिवाजी ग्राउंड में धार्मिक आयोजन के लिए शुल्क लिए जाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस, समेत तमाम हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया। सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर कैंट बोर्ड का घेराव किया गया। इस दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों के लिए भी कैंट बोर्ड द्वारा शुल्क लिया जा रहा है।


बता दें कि कल कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी ने इसी मामले में ब्रिगेडियर और कैंट बोर्ड सीईओ से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद ब्रिगेडियर ने धार्मिक आयोजनों के कोई शुल्क नहीं लेने का आश्वासन दिया था। विधायक का कहना कैंट बोर्ड से लिखित में शुल्क न लेने का आश्वासन मिल चुका है। फिर भी आज कांग्रेस और हिन्दू संगठन विरोध कर रहे हैं।


कांग्रेस का कहना है कि शुल्क नहीं लिए जाने का कोई आदेश नहीं हुआ है। आदेश वापस लेने के लिए नियमतः कैंट बोर्ड की बैठक होनी चाहिए। शिवाजी ग्राउंड में रामलीला, दशहरा, धार्मिक मंचन, अखाड़ों की कुश्ती का आयोजन होता है। विरोध प्रदर्शन में सौरभ नाटी शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष और जगतगुरु, राजा रामाचार्य समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE