BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 2:21 pm
NEWS : प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की नव गठित कमेटी की 84 वें उर्स की तैयारी हेतु हुई बैठक, पढे़ रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

कपासन। दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद अब्बास मंसूरी अशरफी के अनुसार राजस्थान बोर्ड आफ मुुस्लिम वक्फ जयपुर द्वारा गठित कमेटी द्वारा उर्स की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। 


उन्होंने  बताया कि कमेटी में अनवर अहमद छीपा सदर, मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी एवं मुबारिक हुसैन शैख नायब सदर, मोहम्मद अब्बास मंसूरी सचिव, अब्दुल वाहिद अंसारी खजांची एवं सैयद ऐजाज अली, महबूब शाह, शराफत हुसैन भाटी, मंसूर अहमद ओठवाल, शब्बीर हुसैन पुंवार, अब्दुल रहमान मंसूरी, सैयद अख्तर अली बुखारी, अब्दुल शकूर अंसारी, जेनुलहसन अंसारी, मोहम्द असलम शैख, मोहम्मद शरीफ मेवाती, जाकीर हुसैन अंसारी, अशफाक तुर्किया, नदीम हुसैन शैख, वहीद अशरफी, इकबाल रंगरेज, अकरम मंसूरी, मोहम्मद अकरम छीपा, इरफान सिलावट सदस्य नियुक्त किए।


नव नियुक्त कमेटी की 84 वें उर्स की तैयारियों को लेकर सदर अनवर अहमद छीपा की सदारत मे मीटींग हॉल मे बैठक की शुरूआत तिलावते कलामे पाक से हुई। 


25 मोहरर्म 21 जुलाई 2025 सोमवार को बाद नमाजे असर के अलम पेश करने की रस्म अदा की जाएगी। 6 सफर से 8 सफर (1 अगस्त से 3 अगस्त 2025) तक 84 वां उर्स हर्षाेउल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी सदस्यो ने अपनी-अपनी बात रखी सर्वसम्मती से प्रस्ताव पास कर सभी सदस्यो ने कहा की बाबा हुजूर का उर्स परम्परानुसार मनाया जाए व जायरीने दीवाना व मेहमानाने दीवाना को किसी तरह की कोई तकलीफ ना हों।


सोमवार प्रातः दरगाह शरीफ के सभी गल्ले तहसीलदार नासिर बेग मिर्जा, राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फ जयपुर के प्रतिनिधी मौसिन गौड़, फैजान खाँ एवं कमेटी सदस्यो की उपस्थिति मे खोले गये। गणमान्य नागरिको एवं बैंक कार्मिको ने रकम की गणना की। गल्ला शरीफ व देग से कुुल 43,18,345 रूपये अक्षरे तियालीस लाख अठ्ठारह हजार तीन सो पेतालीस रूपये प्राप्त हुुवें जिन्हे बेंक मे जमा करा दिए।


बाबा हुजूर के शेदाई पाली के कचहरी वाले बाबा के गद्दी नशीन हुसैन छीपा व उनकी पुरी टीम की तरफ से नव गठीत वक्फ कमेटी के पदाधीकारीयो व सदस्यो को माला पहनाकर दस्तारबंदी की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE