गरोठ। कोटडाबुजुर्ग में सीएम राईज स्कूल में डेंगू महा के अंतर्गत मंगलवार को डेंगू के बारे में जागरूकता फैलाई गई। स्कूली बच्चों को डेंगू के मच्छर के बारे में बताया गया, जो साफ पानी में पनपता है और इसका नाम एडिस अजाप्ति है।
बच्चों को सलाह दी गई कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में पानी जमा न होने दें, गमले, टायर, कुलर आदि को खाली करें और साफ रखें। इसके अलावा, फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छरदानी लगाकर सोने और खिड़की दरवाजे में मच्छर जाली लगाने की सलाह दी गई। डेंगू के लक्षण होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दर्द की दवाई नहीं लेनी चाहिए।
इस मौके पर सीएचओ रघुवीर सिंह, एनएम हेमंत कुमारी और आशाकार्यकर्ता भगत बाई उपस्थित रहीं। यह जागरूकता अभियान स्कूली बच्चों को डेंगू से बचाव के तरीकों के बारे में शिक्षित करने में मदद करेगा।