BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 3:23 pm
KHABAR : नीमच कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 129 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, चक ब्‍लॉक को भी मिलेगी हर घर नल से जल की सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 129 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम संजीव साहू, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेड़े, राजेश शाह, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्र सिह धार्वे, किरण आंजना, डॉ.रश्मि श्रीवास्‍तव, सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में खोर के बलराम जाट, भाटखेड़ी के दुर्गेश राव, नीमच सिटी के बलवंतसिह यादव, कुकडेश्‍वर के मनोहरदास, अरनिया बोराना के गोर्वधन लाल, लुमड़ी की उर्मिला, बांगरेड़ के लक्ष्‍मण, नलखेड़ा के जगदीश शर्मा, भदाना की सलीम बेगम, सिंगोली के ओमप्रकाश ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।
इसी तरह बघाना के विष्‍णु कुमार, कुचड़ोद की रूकमणबाई, दुदरसी की सागरबाई, मनासा के लखनसिह, ग्‍वालटोली नीमच की रूकमणीबाई, नाका नं.4 नीमच के मुन्‍ना खां, बागपिपल्‍या की संगीता, लेवड़ा के जसवंतसिह आदि ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए। जिस पर कलेक्‍टर ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

चक ब्‍लॉक को भी मिलेगी हर घर नल से जल की सुविधा-
जनसुनवाई में चक ब्‍लाक (रामनगर, सुठोली) की महिलाओं ने कलेक्‍टर से गांव कनेरा में जाने वाले मार्ग पर कच्‍ची सड़क को दुरस्‍त करवाने और गांव में हर घर नल से जल योजना में शामिल करने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने पंचायत के माध्‍यम से सड़क निर्माण करवाने की बात कही और ग्रामीण महिलाओं को विश्‍वास दिलाया, कि गांधी सागर समूह प्रदाय योजना में उनका गांव, मजरा भी शामिल कर लिया गया है। उनके गांव के सभी घरों में नल कनेक्‍शन प्रदान किए जाएंगे। कोई भी घर छूटेगा नहीं। कलेक्‍टर चंद्रा की समझाईश पर सभी ग्रामीण महिलाएं आश्‍वस्‍त होकर, अपने घर को रवाना हो गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE