BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 3:23 pm
KHABAR : मोंगिया आदिवासियों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, वेटनरी कॉलेज पर बिना नोटिस के झुग्गियां तोड़ने का आरोप, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में मोगिया आदिवासी समाज के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई वेटनरी कॉलेज के अधिकारियों पर जबरन बेदखली का आरोप लगाया।


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे बड़ौनी तहसील के काम्हर गांव में पिछले 50-60 साल से झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे हैं। सभी परिवार मजदूरी करके गुजारा करते हैं और पीढ़ियों से वहीं बसे हुए हैं। नौनेर स्थित वेटनरी कॉलेज के अधिकारियों ने बिना किसी नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के उनके मकान तोड़ दिए।


खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर
कई परिवारों की झुग्गियां जमींदोज कर दी गईं और लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। एक बुजुर्ग आदिवासी महिला ने कहा, ष्ना हमें कोई दूसरा ठिकाना दिया गया, ना हमारी सुनी गई। हम महीनों से थाना, तहसील और कलेक्टर ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही।ष्


कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
गुस्साए आदिवासी समुदाय ने अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि कॉलेज प्रशासन को आगे की तोड़फोड़ से रोका जाए और बेघर परिवारों को रहने के लिए सुरक्षित स्थान दिया जाए। अपर कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE