BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 3:57 pm
KHABAR : साधु के भेष में ढोंगी बाबा से परेशान ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के पास, आदिवासी महिला के साथ की थी गालीगलौज और मारपीट, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा स्थित खेरे वाले हनुमान मंदिर में एक कथित बाबा के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

सतनवाड़ाखुर्द, सतनवाड़ा कला, नयागांव और कांकर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कमलदास सैन नाम का यह व्यक्ति खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताता है। वह पिछले दो साल से मंदिर में रह रहा है और उसने स्थानीय महंत परशुपाल जी को दबाव में लेकर मंदिर पर कब्जा कर लिया है।

ग्रामीणों के मुताबिक कमलदास श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार करता है। वह मंदिर में आने वाली महिलाओं से अश्लील हरकतें करता है और अनुचित टिप्पणियां करता है। श्रद्धालुओं का चढ़ावा बाजार में बेचा जाता है। मंदिर से लगे तालाब का पानी भी ढाबा और होटल वालों को बेचा जा रहा है।


हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कमलदास एक आदिवासी महिला को गालियां देते हुए डंडों से पीटता दिखाई दे रहा है। पहले भी वह कई ग्रामीणों से गाली-गलौज और मारपीट कर चुका है। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने से उसके हौसले बढ़े हुए हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मंदिर की गरिमा बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कमलदास को तत्काल मंदिर से हटाने की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE