मंदसौर। शहर में मंगलवार को नारकोटिक्स विंग ने नशा मुक्ति जन जागृति अभियान की शुरुआत की। महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में करीब 1 हजार 100 छात्राओं और शिक्षकों ने नशा न करने की शपथ ली। जनजागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चों के साथ शहर में रैली निकाली गई। रैली महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल से शुरू होकर गांधी चौराहा और नाहटा चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित सिनेप्लेक्स तक पहुंची। सिनेप्लेक्स में छात्राओं को श्सितारे जमीन पर फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम एडीजी नारकोटिक्स के पी वेंकटेश्वर राव के मार्गदर्शन और डीआईजी नारकोटिक्स महेश जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रकोष्ठ मंदसौर के अपर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र चतुर्वेदी, निरीक्षक राकेश चौधरी, निरीक्षक भारत चावड़ा, उप निरीक्षक हेमेन्द्र जोशी, सब इंस्पेक्टर महेश शर्मा और नारकोटिक्स विंग मंदसौर का स्टाफ उपस्थित रहा। ये अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलेगा