शाजापुर। जिला मुख्यालय पर स्थित रिलायंस रिटेल स्टोर पर जिला प्रशासन के संयुक्त दल के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई जिसमें एक्सपायरी डेट का कई सामान मिला है टीम के द्वारा जांच अभी की जा रही है।
संयुक्त दल के नायाब तहसीलदार नाहिदा अंजुम और खाद्य अधिकारी एमके वर्मा ने जानकारी देते बताएं कि पूरे जिले में हमारे द्वारा लगातार मिलावट के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में रिलायंस रिटेल पर हम पहुंचे थे यहां पर कई प्रोडक्ट एक्सपायरी डेट के मिले हैं जो कि जब्त किए गए हैं और भी हमारे द्वारा जांच की जा रही है सैंपल लिए जा रहे जिले में लगतार राजस्व एव खाद्य विभाग कि कार्यवाही जारी है।