BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 5:05 pm
KHABAR : जनसुनवाई में महिला छत से कूदने के लिए दौड़ी पत्रकारों ने पकड़ा, मामला काफी पुराना हैं जांच कराई जा रही-कलेक्टर सिंह, पढे़ अभिषेेक सोनी की खबर  

Share On:-

देवास। कलेक्टर कार्य में प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई का आयोजन आज किया जा रहा था इसी दौरान हाटपिपलिया क्षेत्र की आशा बाई नाम की महिला अपनी सुनवाई न होने के चलते छत से कूदने के लिए दौड़ पड़ी इसके बाद वहां पर उपस्थित पत्रकारों ने उसे पकड़कर बचाया बाद में कुछ पुलिसकर्मी और कर्मचारी भी पहुंचे। 


आपको बता दें की महिला और उसके पति जनसुनवाई में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने बताया कि हमारी पट्टे पर मिली जमीन फर्जी तरीके से बेच दी गई है इसको लेकर हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही हम काफी समय से यहां पर आवेदन दे रहे हैं लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही इसके चलते हम काफी परेशान हो चुके हैं। उनका कहना है कि आगे भी सुनवाई नहीं होगी तो हम आत्मदाह कर लेंगे।


पूरे मामले में एसडीएम बिहारी सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है वहां के अधिकारियों को भी चर्चा कर उनका मामला समझा जा रहा है लेकिन छत से कूदने वाले मामले में पूरी तरीके से पॉलिटिक्स कर रहे है उचित कार्रवाई की जाएगी।


कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि यह मामला काफी पुराना और जटिल है। शिकायतकर्ता को साल 1960 में जमीन का पट्टा जारी किया गया था, लेकिन उसी खसरा नंबर पर करीब 30-35 साल पहले आईटीआई का निर्माण हो गया। पुरे मामले मे जांच कराई जा रही है। 

देवास से ब्यूरो चीफ अभिषेक सोनी की रिपोर्ट

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE