रतलाम। जिले में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का शुभारंभ आज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा नशामुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह अभियान 15 से 30 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान रैली, शपथग्रहण, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, जनसंवाद आदि गतिविधियां आयोजित होंगी। पुलिस विभाग के साथ अन्य सामाजिक संस्थाएं और शैक्षणिक संस्थान भी इस अभियान में भागीदारी निभा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। नशे की तस्करी की सूचना ’7049127867’ पर देने पर पहचान गोपनीय रखी जाएगी।