BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 5:32 pm
KHABAR : जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई में पहुंची डीकेन गांव की महिलाएं, मार्मिक अपील करते हुए लगाई कब्ज़े वाली भूमि पर व्यवस्थापन या पट्टा जारी करने की गुहार, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के डिकेन गांव में रहने वाली भील महिलाओं ने जिला कलेक्टर के सामने जनसुनवाई में एक मार्मिक अपील की है। वरजू बाई और अन्य आदिवासी महिलाओं का का दावा है कि वह पिछले कई दशकों से एक कृषि भूमि पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं, लेकिन अब भू-माफियाओं की नजर उनकी जमीन पर पड़ गई है। उन्होंने कलेक्टर से अपनी कब्ज़े वाली भूमि पर व्यवस्थापन या पट्टा जारी करने की गुहार लगाई है। महिला वरजू के अनुसार, वह और उनका परिवार डिकेन गांव में ही रहते हैं और उनकी आजीविका इसी कृषि भूमि पर निर्भर है। 
उन्होंने बताया कि वर्तमान में उन्होंने उस जमीन पर तिल की फसल बो रखी है। उनका कहना है कि इतने सालों से वे बिना किसी बाधा के इस जमीन पर खेती कर रहे थे, लेकिन हाल ही में जमीन की बढ़ती कीमतों और गांव के करीब होने के कारण भूमि दलालों की सक्रियता बढ़ गई है। ये दलाल इन महिलाओं को यह कहकर डरा रहे हैं कि उन्होंने जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और वे पटवारी से मिलकर इसे खाली करवा देंगे।दलालों की इन धमकियों से आदिवासी महिलाएं और उनके परिवार दहशत में है। उन्हें डर है कि अगर उनकी जमीन छीन ली गई, तो उनके परिवार के सामने भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए महिलाओं ने आज कलेक्टर से आग्रह किया है कि वे पटवारी और तहसीलदार से उनके कब्जे से संबंधित रिपोर्ट मंगवाकर जल्द से जल्द उनके नाम पर इस कृषि भूमि का व्यवस्थापन या पट्टा जारी करने का आदेश दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE