BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 5:55 pm
KHABAR : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच कैंट में विश्व युवा कौशल दिवस पर केरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सांदीपनि विद्यालय, नीमच कैंट में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर "अपने सपनों की खोज" विषय पर परियोजना आधारित शिक्षण (PBL) के अंतर्गत केरियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक निर्भय सिंह और केरियर गाइडेंस विशेषज्ञ संजय दुबे ने विद्यार्थियों को सेना, पुलिस, IAS, बैंकिंग एवं अन्य क्षेत्रों में करियर निर्माण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
कक्षा 6वीं, 7वीं व 9वीं के विद्यार्थियों ने स्टूडेंट वर्कशीट, पोस्टर, समूह चर्चा व रोल मॉडल गतिविधियों के माध्यम से अपने लक्ष्य स्पष्ट किए। शिक्षिकाओं चंदा बैरागी, सफिया सिद्दीकी व ज्योति राठौर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विद्यालय के प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। अंत में श्वेता उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE