BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 6:21 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांश चंद्रा ने ली समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- सभी नगरीय निकाय एवं पंचायतें समग्र ईकेवायसी कार्य को सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से पूर्ण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी नगरीय निकाय, जनपद पंचायतें और ग्राम पंचायते समग्र ईकेवायसी के शतप्रतिशत कार्य को सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से पूर्ण करें। नीमच, जावद एवं मनासा जनपद क्षेत्र में एक सप्‍ताह में पांच-पांच हजार शेष ईकेवायसी करवाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में समग्र, ईकेवायसी की प्रगति की निकायवार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, तीनों एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स, जनपद सीईओ, सभी सीएमओ और जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए, कि गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के तहत प्रत्‍येक शासकीय संस्‍था के भवन में नल कनेक्‍शन जल निगम द्वारा उपलब्‍ध करवाए जा रहे है। सभी जनपद सीईओ, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, डीपीसी अपने विभाग के भवनों में ग्रामवार, भवनवार, नल कनेक्‍शन की जानकारी का पत्रक तैयार कर, जिला पंचायत सीईओ को प्रस्‍तुत करें। यदि किसी ग्रामीण शासकीय भवन में नल कनेक्‍शन नहीं हुआ है, तो महाप्रबंधक जल निगम से संपर्क कर नल कनेक्‍शन करवा लें।

बैठक में कलेक्‍टर ने सम्‍पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, टीकाकरण की भी समीक्षा की और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को सम्‍पूर्ण टीकाकरण का शतप्रतिशत लक्ष्‍य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्‍होने कृषि एवं सहकारिता विभाग को गांवों में शिविर आयोजित कर अऋणी किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने पी.एम.सूर्य घर मुक्‍त बिजली योजना के तहत भी विशेष शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को दिए। इस योजना के तहत 3000 घरो में सौलर पैनल लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है।

नोडल जिला अधिकारी स्‍कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें
बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने सभी नोडल जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि बुधवार 16 जुलाई को क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का भ्रमण करे तथा अपने क्षेत्र की पंचायतों में स्‍कूल आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्‍तर को परखें, उपलब्‍ध सुविधाओं को देखे और नियमित स्‍कूल खुलने, आंगनवाडी केंद्र संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति का जायजा लेकर, निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करें। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जिला अधिकारियों को 100 दिवस एवं 50 दिवस की लंबित सीएम हेल्‍पलाईन की सभी शिकायतों को बंद करवाने के निर्देश दिए। उन्‍होने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को क्षतिग्रस्‍त, मरम्‍मत योग्‍य शाला कक्षों की प्राथमिकता से मरम्‍मत का कार्य करवाने के निर्देश दिए। साथ ही डिस्‍मेंटल योग्‍य कक्षों, भवनों को सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से डिस्‍मेंटल करवाने के भी निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE