देवास। मंगलवार को एक महिला ने कलेक्टर ऑफिस की छत से कूदने की कोशिश की। पुलिस दौड़कर छत पर पहुंची और उसे बचा लिया। वो जमीन विवाद का आवेदन लेकर पहुंची थी।
हाटपिपल्या की रहने वाली आशा बाई जनसुनवाई में पति धर्मेंद्र बागरी के साथ पहुंची थी। उसका कहना है कि उनकी जमीन किसी और को फर्जी तरीके से दे दी गई है। वे कई महीनों से कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। अब सुनवाई नहीं होने पर महिला ने आत्मदाह की धमकी दी है।
कलेक्टर बोले- मामला पुराना और जटिल
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि यह मामला काफी पुराना और जटिल है। शिकायतकर्ता को साल 1960 में जमीन का पट्टा जारी किया गया था, लेकिन उसी खसरा नंबर पर करीब 30-35 साल पहले आईटीआई का निर्माण हो गया।