BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 7:27 pm
KHABAR : नीमच में नशामुक्ति‍ जनजागरूकता कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर चंद्रा ने कहा- नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान में सभी विभाग सक्रिय सहयोग करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश शासन द्वारा 15 जुलाई से जिले में नशामुक्ति अभियान श्श् नशे से दूरी है जरूरीश्श् प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत व्‍यापक जनजागरूकता के लिए सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी अपनी सक्रीय सहभागिता निभाएं। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारियों की जागरूकता कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर एसपी अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्‍टर चंद्रा ने निर्देश दिए, कि स्‍कूलों, कॉलेजों व अन्‍य शिक्षण संस्‍थाओं के समीप तम्‍बाखू, गुटखा या ऐसी अन्‍य धूम्रपान सामग्री की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाए। उन्‍होने अधिकारियों को शिक्षण संस्‍थाओं का निरीक्षण कर, यदि ऐसी धूम्रपान सामग्री तंबाखू, गुटखाआदि का विक्रय होना पाए  जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्‍टर ने स्‍कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों को नशामुक्ति‍ तथा नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्‍न जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पुलिस मुख्‍यालय द्वारा नशामुक्ति‍ अभियान के लिए निर्धारित किए गए 15 दिवस के प्रतिदिन के केलेण्‍डर एवं प्रतिदिन जिले में आयोजित की जाने वाली जागरूकता गतिविधियों, कार्यक्रमों की जानकारी दी और सभी जिला अधिकारियों को नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग प्रदान करने का आव्‍हान किया। एस.पी. ने विभिन्‍न विभागों के अधिकारियों से नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन करने में सहयोग प्रदान करने और विभिन्‍न जागरूकता गतिविधियॉं आयोजित कर नशामुक्‍त समाज के निर्माण में सक्रीय सहयोग का आव्‍हान भी किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE