BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 7:43 pm
REPORT : मनासा तहसील के धर्मपुरा गांव के ग्रामीणों ने कोटवार के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाले धर्मपुरा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर वर्तमान कोटवार कृष्णपाल गौड़ को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोटवार कृष्णपाल, जो कि भाटखेड़ी खुर्द निवासी हैं, अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं और अधिकांश समय गाँव से अनुपस्थित रहते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कोटवार की अनुपस्थिति के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न तो वह गाँव में नियमित गश्त करते हैं, न ही किसी सूचना या दस्तावेज संबंधी आवश्यकता के समय उपलब्ध होते हैं। कई बार ग्रामीणों को जानकारी के लिए भाटखेड़ी खुर्द जाकर कोटवार से संपर्क करना पड़ता है, जिससे उनका समय और संसाधन दोनों नष्ट होते हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि धर्मपुरा गाँव के ही किसी योग्य स्थानीय युवक को कोटवार नियुक्त किया जाए, ताकि गाँव की जरूरतों और समस्याओं को बेहतर तरीके से समझा और हल किया जा सके। उनका मानना है कि स्थानीय कोटवार न केवल समय पर उपलब्ध रहेगा, बल्कि सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करने में भी कारगर सिद्ध होगा।
प्रशासन से इस संबंध में त्वरित निर्णय लेने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE