BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 8:01 pm
KHABAR : जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा मिशन शक्ति की बैठक संपन्न, कलेक्टर गर्ग ने कहा- बच्चों को लीगल तरीके से फ्री करने में संस्थाएं पूर्ण सहयोग करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा मिशन शक्ति की बैठक कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। यह बैठक महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि बालक बालिकाओं के आश्रय ग्रहों से बच्चों को लीगल तरीके से फ्री करने में संस्थाएं पूर्ण सपोर्ट करें। कानूनी प्रक्रिया में संस्था के द्वारा बाधा उत्पन्न करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। 
बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, महिला एवं बाल विकास अधिकारी बिश्नोई, बालिका गृह, आश्रय ग्रह के कर्मचारी मौजूद थे। किशोर न्याय बोर्ड से जारी वारंट और नोटिस की शत प्रतिशत तामिली की जाए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किशोर न्याय बोर्ड से जारी होने वाले सभी वारंट एवं नोटिस की तामिली शत प्रतिशत करने के प्रयास करें। बाल कल्याण समिति को निर्देश देते हुए कहा कि समय-समय पर सभी संस्थाओं, आश्रय ग्रहों का निरीक्षण करें। आश्रम गृह में निवासरत बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करें। मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों का विशेष ध्यान रखें। संस्थानों में काउंसलर एवं डॉक्टर की विजिट समय पर हो, इसके लिए काउंसलर और डॉक्टर की ड्यूटी का रोस्टर जारी करें। आश्रय ग्रह में निवासरत बच्चों के आधार, समग्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र इत्यादि प्रमाण पत्र बनाने के लिए राजस्व विभाग के माध्यम से शिविर आयोजित किया जाए तथा सभी समस्याओं का एक ही दिन में समाधान करें। थानों में नियुक्त बाल कल्याण अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करें। महिला एवं बाल विकास विभाग आगामी 1 सप्ताह में प्रशिक्षण की समस्त कार्यवाही पूर्ण करें। पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत जितने भी बच्चे जो इस योजना का लाभ ले रहे हैं, उनके खाते में समय पर भुगतान हो रहा या नहीं हो रहा है, समय-समय पर चेक करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE