BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 10:23 am
KHABAR : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की एक मात्र हिन्दू महिला पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से दिया इस्तीफा, वर्ष 2022 में पार्टी से चुनाव जीतकर सुर्खियो में आई, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। नगरपालिका परिषद में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की एक मात्र हिन्दू महिला पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी प्रमुख ओवैसी को निजी कारणों का हवाला देकर पत्र लिखकर अरूण उपाध्याय ने इस्तीफा दिया है। वर्ष 2022 के निकाय चुनाव में खरगोन के वार्ड क्रमांक 2 से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से चुनाव जीतकर हिन्दू महिला अरूण उपाध्याय पूरे प्रदेश में सुर्खियो में आ गई थी। मुस्लिम बाहुल्य वार्ड क्रमांक 2 से ओवैसी की पार्टी से हिन्दू महिला का चुनाव जीतना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय कार्यालय को पत्र लिखकर पार्षद अरूण उपाध्याय ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी  की कोर कमेटी और सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। अरूण उपाध्याय ने अन्य पार्टी में जाने से भी इंकार किया है। मीडिया से चर्चा में पार्षद अरूण उपाध्याय का कहना था की धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगने और लगातार प्रताडित होने से उन्होने पार्टी से इस्तीफा दिया है। अरूण उपाध्याय ने अपने पति सहित लोगो द्रवारा मुस्लिम धर्म परिवर्तन कराने के आरोपो के चलते इस्तीफा देने का कारण बताया है। अरूण उपाध्याय का कहना है की पार्षद पद पर स्वतंत्र रूप से कार्य करती रहेगी।


गौतलब है पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के कारण पार्षद अरुणा उपाध्याय परेशान चल रहीं थीं। उनके इस तरह पार्टी की सदस्यता छोड़ने से फिर चर्चा है। पत्र में अरुणा ने लिखा कि “मैं अरुणा उपाध्याय वार्ड क्रमांक-2 पार्षद नगरपालिका खरगोन के पद पर हूं। आपकी पार्टी एआईएमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ी थी और जीती थी। मैं अपने निजी कारणों से कोर कमेटी और पार्टी सदस्यता से अपना त्याग पत्र दे रही हूं। और मैं अपने पार्षद पद पर स्वतंत्र रूप से दायित्व निभाते रहूंगी। अतः माननीय से अनुरोध है मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें।


2022 के निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से प्रदेश में 4 पार्षद जीते थे। इनमें खरगोन की हिन्दू महिला अरुणा उपाध्याय सहित तीन पार्षद भी शामिल थीं। वे एआईएमआईएम से प्रदेश की पहली हिंदू पार्षद बनकर चर्चा में रहीं। वार्ड 2 से अरुणा के सामने भाजपा प्रत्याशी सुनीता गांगले और कांग्रेस की शिल्पा सोनी मैदान में थीं। उन्होंने 643 वोट हासिल किए थे। भाजपा प्रत्याशी सुनीता को 612, कांग्रेस की शिल्पा को 498 मत मिले थे। अरुणा 31 वोट से जीती थी। खरगोन के वार्ड -2 में निकाय चुनाव के दौरान कुल 2915 मतदाता थे। वार्ड में 70ः मुस्लिम आबादी होने के बावजूद उन्होंने जीत हासिल की थी। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE