नीमच। जिला मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन द्वारा स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से 16 व 17 जुलाई को जिला स्तरीय बायथले, ट्रायथले और लेजर रन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वॉटर स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदानी एवं मोटिवेटर राकेश कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बायथले में स्विमिंग और रनिंग, ट्रायथले में स्विमिंग, रनिंग और शूटिंग, तथा लेजर रन में रनिंग और शूटिंग को मिलाकर प्रतियोगिता कराई जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 16 जुलाई सुबह 11 बजे तक अपनी प्रविष्टि निम्नलिखित प्रतियोगिता प्रमुखों को फोन के माध्यम से दे सकते हैं-
मयंक कटारिया – 9479694796
विशाल शर्मा – 9479704309
नितेश शर्मा – 9425106457
धीरेंद्र गहलोत – 9981878189
जिला मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया ने बताया कि यह एक साहसिक ओलंपिक खेल है, जिसकी तैयारी स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नगर पालिका स्विमिंग पूल पर विगत एक वर्ष से की जा रही है। प्रशिक्षकों की टीम में आयुष गौड़, सुधा सोलंकी, नीलेश घावरी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर, समीर जादौन एवं शुभम स्वर्णकार शामिल हैं, जो 20 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। डॉ. चमड़िया ने जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों से भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच बना सकें।