BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 11:50 am
KHABAR : मुरैना में बदमाशों का आतंक, दुकानदार पर हमला, फायरिंग और पथराव, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान रोड पर मंगलवार रात एक परचून दुकानदार पर आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जब दुकानदार ने फ्री में सामान देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की और फिर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने कांच की बोतलें फेंकी और इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में फायरिंग भी की।


हमले के दौरान दुकान में मौजूद ग्राहकों और दुकानदार में अफरा-तफरी मच गई। पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसकी फुटेज पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सौंपी है।


पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।


पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ाई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE